जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में ‘समर इंटर्नशिप प्रोग्राम’ आयोजित किया जा रहा है। इस इंटरनशिप प्रोग्राम में जिले के सभी कालेजों के विद्यार्थी व ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अनपेड इंटर्नशिप के लिए अनुभव प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसकी अवधि 2 महीने की है और इसे 6 महीने तक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ‘समर इंटर्नशिप प्रोग्राम’ में ग्राफिक डिजाइन एंड कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया आउटरीच एंड कंपेनिंग, लाइब्रेरी एंड इंफारमेशन साइंस(बी.लिब, एम. लिब विद्यार्थी) में इंटर्नशिप करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप के लिए विद्यार्थी मेल आई.डी mgnf21.manoj@iima.ac.in , फोन नंबर 9888990656 पर या डिजिटल लाईब्रेरी, सामने रैड क्रास कार्यालय, सिविल लाइन होशियारपुर में संपर्क कर सकते है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री, मेयर और डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर में ‘क्लीन पंजाब’ सफाई अभियान की शुरुआत की
इंस्पेक्टर जनरल पुलिस राजपाल सिंह संधू ने सेवानिवृत्त होने पर परेड से ली सलामी
रक्षाबंधन के त्योहार ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाया; स्वास्थ्य लाभ और उम्मीद के संदेश को किया और मजबूत