जालंधर ब्रीज: नगर निगम होशियारपुर की ओर से ‘मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान के अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 1 भवानी नगर व वार्ड नंबर 27 एस.डी. कालेज के नए आर.आर.आर. सैंटरों का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एस.डी. कालेज होशियारपुर के विद्यार्थियों व वार्ड नंबर एक के नागरिकों की ओर से अपने पुराने प्रयोग होने वाले कपड़े, किताबें, बर्तन व खिलौने दिए गए।
कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने बताया कि ऐसे सैंटर अधिक से अधिक गिनती में शहर में खोले जाएंगे ताकि इन वस्तुएं सही प्रबंधन के साथ जरुरतमंदों की मदद की जा सके। उन्होंने बताया कि कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति इन सैंटरों से उनकी जरुरत की वस्तु बिना पैसों के ले जा सकता है। यह अभियान जरुरतमंदों की मदद के साथ-साथ लोगों में प्रकृति के प्रति जागरुक करने की भावना पैदा करेगा।
मेयर सुरिंदर कुमार ने बताया कि इन सैंटरों में लोग प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं जैसे कि कपड़े, जूते, चप्पल, बैग, खिलौने, किताबें व अन्य स्टेशनरी, इलेक्ट्रानिक सामान, बर्तन, कंटेनर आदि जमा करवा सकेंगे। इन सैंटरों में जमा किए हुए सामान का रिकार्ड रखा जाएगा और सामान जमा करवाने आए लोगों को खाद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सैंटर शहर के अलग-अलग वार्डों के अलावा स्कूलों, कालेजों व व्यापारिक संस्थानों में बनाने का प्रस्ताव है और वातावरण दिवस पर इस अभियान के अंतर्गत अलग-अलग गतिविधियां लोगों को जागरुक करने के लिए की जाएंगी। इस मौके पर एस.डी कालेज के प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ के साथ-साथ नगर निगम होशियारपुर से सी.एफ ज्योति कालिया, जसविंदर कौर, मीना कुमारी भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित