जालंधर ब्रीज: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सोमवार सुबह आरटीए दफ्तर का अचानक दौरा किया और स्थानीय रामा मंडी चौक, करतारपुर और ढिल्लवां टोल प्लाजा में बसों की चैकिंग करते 5 बसों को मौके पर बंद करवाया।

परिवहन मंत्री ने तीन स्थानों पर 63 बसों के दस्तावेजों की जांच के दौरान 14 बसों को विभिन्न उल्लंघना करने के चालान भी काटे। परिवहन विभाग और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री ने सुबह 7:30 बजे आर.टी.ए.दफ्तर का दौरा करते हुए कर्मचारियों से बात कर निश्चित समय में जनसेवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि पूरा स्टाफ सुबह समय से अपनी सीट पर उपस्थित होकर सेवाएं दे रहा है। उन्होंने आर.टी.ए दफ्तर में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए हाजिरी रजिस्टर भी चैक किए।

आरटीए दफ्तर के बाद परिवहन मंत्री अधिकारियों सहित स्थानीय रमा मंडी चौक, करतारपुर और ढिल्लवां टोल प्लाजा जिला कपूरथला पहुंचे जहां उन्होंने स्वयं सड़क पर चलने वाली बसों के परमिट, टैक्स के कागजों आदि की जांच की। परिवहन मंत्री ने 63 बसों का निरीक्षण किया, जिनमें से पांच बसों को मौके पर ही रोक दिया गया और 14 के चालान काटे गए।
परिवहन मंत्री ने कहा कि टैक्स, टूर डिटेल्स और परमिट आदि सहित वैध दस्तावेजों के बिना किसी भी बस को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अचानक जांच तेज की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के चालान काटे जाएं और उन्हें जब्त किया जाए।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित