March 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

गांवों की हर समस्या का समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है निपटारा: ब्रम शंकर जिंपा

Share news

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य गांवों को बेहतर बनाना है, जिसके लिए गांवों में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और हर छोटी से बड़ी समस्या का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जा रहा है। वे गांव नारु नंगल खास में 10.50 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। विकास राशी में से 5 लाख रुपए सीवरेज व 5.50 लाख रुपए वाटर सप्लाई संबंधी खर्च किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे गांवों का दौरा कर वहां की पंचायतों से गांवों की जरुरतों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं ताकि भविष्य में उसी हिसाब से संबंधित गांवों में विकास कार्य शुरु करवाए जाएं। उन्होंने नौजवानों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि दिखाने की अपील की। उन्होंने गांव की महिलाओं को कहा कि अगर गांव की महिलाएं मिल कर गांव में अपना कुछ स्वरोजगार शुरु करना चाहती है, तो पंजाब सरकार की ओर से उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर सरपंच देवराज, ऊषा कुमारी, पंडित बलदेव राज के अलावा समूह पंचायत सदस्य व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।


Share news