जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की अलग-अलग मंडियों में गेहूं की खरीद का आंकड़ा तीन लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। उन्होंने बताया कि बीती शाम तक जिले में 301797 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई थी और सारे ही गेहूं की खरीद कर ली गई है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया जिले की सभी 74 मंडियों में से गेहूं की निर्विघ्न खरीद की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अब तक पनग्रेन की ओर से 85085 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 72812, पनसप की ओर से 70489, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 43119, एफ.सी.आई की ओर से 24144 व व्यापारियों की ओर से 6148 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

More Stories
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया