जालंधर ब्रीज: 1 मई को मजदूर दिवस पर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा की ओर से स्थानीय लेबर अड्डे पर पहुंच कर श्रमिकों को मिठाई खिला कर व उन्हें टिफिन बाक्स देकर उन्हें मजदूर दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग के हितों के लिए प्रदेश सरकार हमेशा कार्यशील है व उनकी ओर से क्षेत्र के श्रमिकों के हित में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान उन्होंने 2 मिनट का मौन रख शिकागो के शहीद मजदूरों को याद भी किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्रमिकों के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है और उन्हें हर बुनियादी सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को उनके हित में सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मजदूर वर्ग की मांगों को लेकर बहुत गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम मेहनतकश लोगों को सलाम करते हैं क्योंकि देश व समाज की तरक्की में मजदूर वर्ग का बहुत बड़ा योगदान होता है।
इस मौके पर म्रेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, पार्षद विजय अगवाल, प्रदीप बिट्टू, मुखी राम, बाबा गुरदेव सिंह, सतवंत सिंह सियान, राजेश्वर दयाल बब्बी, चंदन लक्की, सोमनाथ, कुलवंत सिंह सैनी, सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रधान करन जोत आदिया भी मौजूद थे।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान