जालंधर ब्रीज: लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल के समर्थन में आज करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के पचरंगा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए करतारपुर हलके के इंचार्ज राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि अगर गांवों को हर तरह की सुविधा से संपन्न करना है और गांवों का स्वरूप बदलना है तो भाजपा का जीतना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में विकास करवा रहे हैं, मगर उसका लाभ पंजाब को बहुत कम मिल रहा है, क्योंकि यहां पर भाजपा की सरकार नहीं है। पंजाब की पिछली सरकार और वर्तमान सरकार ने केंद्र की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंचने दिया। यदि इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को जालंधर से विजयी बना कर लोकसभा में भेजा जाता है, तो जालंधर लोकसभा हलके के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तेजी से विकास करवाया जाएगा।
इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यदि जालंधर की जनता उन्हें विजयी बना कर संसद में भेजती है तों वह जालंधर शहर और इसके गांवों का बराबर विकास करवाएंगे। गांव की जो भी समस्याएं हैं, उनको पहल के आधार पर हल किया जाएगा। गांवों के लिए केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार से विशेष ग्रांट लाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर देहाती नॉर्थ के महामंत्री कृष्ण कुमार, मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर, मंडल महामंत्री अमन शर्मा, अजीत पाल सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत सिंह टोहड़ा, प्रदेश सचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा आशु अंबा, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा भीम कुमार, सरबजीत सिंह, मनजीत सिंह (विक्की), चरणजीत सिंह वालिया, हरजीत सिंह संधू, कुलवंत सिंह बहल, अमरपाल खैरा, अनूप सिंह व बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।


More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान