March 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आई.सी.ऐस.ई. बोर्ड की दसवीं कक्षा से द्वितीय स्थान आई विद्दार्थी प्राची मल्ल को डाॅ. अंबेडकर फाउंडेशन ने 50 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की

Share news

जालंधर ब्रीज: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन चल रही डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित माध्यमिक विद्यालय परीक्षा के मेधावी छात्रों के लिए मेरिट पुरस्कार योजना चला रहा है जिसके तहत जिला जालंधर निवासी प्राची मल्ल ने आई.सी.ऐस.ई. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे पंजाब से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। फाउंडेशन के सदस्य मंजीत बाली की पहल से इस छात्र को फाउंडेशन की ओर से 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

मंजीत बाली ने स्वीकृत राशि पत्र इस प्रतिभावन छात्र के घर जाकर दिया। इस अवसर पर मंजीत बाली ने कहा कि इस बालिका ने परीक्षा में पंजाब से द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना और अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है वहां अनुसूचित समाज का गौरव भी बढ़ाया है। बाली ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हर साल ये पुरस्कार दिए जाते हैं। बाली ने यह भी कहा कि हमें हमारे समाज के उन बच्चों पर गर्व होना चाहिए जो प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर छात्रा प्राची मल्ल के साथ उसके पिता दविंद्र पाल मल्ल व माता रेखा मल्ल भी मौजूद थे। बाली ने यह भी कहा कि बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाली यह छात्रा बूटामंडी जालंधर के जाने-माने चमड़े के व्यापारी सेठ सतपाल मल्ल की पोती है।


Share news