जालंधर ब्रीज: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज वन कंपलैक्स, मोहाली में आयोजित एक समारोह में बाल अधिकार आयोग का लोगो जारी किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाल अधिकार आयोग पंजाब में बाल अधिकारों की सुरक्षा एक्ट, 2005 को सुचारू ढंग से लागू करने के लिए एक सहायक प्रणाली के तौर पर काम करता है। इस लोगो में पंजाब का भौतिक नक्शा, चार बच्चों के चित्रों के साथ एक घुमावदार गोला( चाप) है, जिसको कि नीचे एक हाथ द्वारा सहारा दिया हुआ है, जो बच्चों के लिए अधिकार, उम्मीद, भरोसा और सहायता का प्रतीक है। यह लोगो बच्चों की भलाई और बाल अधिकारों के प्रति आयोग के भरोसेमन्द और कुशल कामकाज पर रौशनी डालता है। मंत्री द्वारा लोगो तैयार करने वाली प्रो. अंजलि अग्रवाल की सराहना की, जिसकी तरफ से बहुत मेहनत और लगन के साथ लोगो तैयार किया गया है।
बाल अधिकार आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने बताया कि यह लोगो बच्चों के जीवन विकास के चार पड़ावों को रूपमान करता है।
डॉ. बलजीत कौर ने भरोसा प्रकटाया कि लोगो आयोग के मिशन के एक शक्तिशाली प्रतीक के तौर पर काम करेगा और हमारे समाज में बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनको उत्साहित करने के महत्व के बारे जागरूकता पैदा करने में मदद करेगा।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित