जालंधर ब्रीज: पिछले कुछ दिनों पहले हुए बेमौसमी बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान संबंधी जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज गांव भटोलियां, रोड़ा फांबड़ा आदि का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फसलों के हुए नुकसान संबंधी निरीक्षण करते हुए कहा कि जिन किसानों का बेमौसमी बारिश के कारण नुकसान हुआ है, उनकी रिपोर्ट विशेष गिरदावरी में दर्ज करवाकर मुआवजे के लिए सरकार को भेजी जाएगी और फसलों के हुए नुकसान की प्रतिशतता के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह के अलावा राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारी व किसान भी मौजूद थे।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत