
जालंधर ब्रीज: जालंधर उपचुनाव से पहले स्थानीय लोगों का आम आदमी पार्टी में शामिल होना जारी है। सोमवार को जालंधर कैंट में “आप” पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में सैकड़ों लोग आप में शामिल हुए।
इस मौके पर बरसट के साथ जालंधर केंट के हल्का इंचार्ज सुरिंदर सिंह सोढ़ी, राजविंदर कौर थियाड़ा सचिव पंजाब, मंगल सिंह लोकसभा इंचार्ज, अमृत पाल सिंह जिला अध्यक्ष (शहरी), परमिंदर सिंह बराड़ यूथ विंग सेक्टर जालंधर, रमणीक रंधावा चेयरमैन, कश्मीर मल्ली चेयरमैन व अन्य उपस्थित थे। सभी नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बरसट ने कहा की पंजाब में जब से भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार बनी है, राज्य लगातार तरक्की के रास्ते पर चल रहा है। चाहे पंजाबियों को महंगे बिजली के बिलों से राहत देना हो, लोगों को सस्ते दाम पर रेत उपलब्ध कराना हो, पिछली भ्रष्ट सरकारों के जंगल राज को खत्म करना और राजनेताओं द्वारा पाले गए माफियाओं की गिरफ्त से बाहर निकालकर पंजाब को फिर से तरक्की की राह पर ले जाने का मुद्दा हो, तीन करोड़ पंजाबियों द्वारा चुनी गई मान सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार दिन रात प्रयास कर रही है।
वहीं,आगामी चुनावों में आप की एकतरफा जीत का दावा करते हुए सोढ़ी ने कहा कि पंजाब का हर व्यक्ति मान सरकार के काम से संतुष्ट है। आम लोगों में लोकसभा उपचुनाव से पहले “आप” से जुड़ने का भारी उत्साह इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के हर आम नागरिक की पार्टी है और जालंधर उपचुनाव में “आप” जीत सुनिश्चित है।
More Stories
जीएसटी प्रवर्तन की मज़बूती के लिए पंजाब विशेष धोखाधड़ी खोज यूनिट स्थापित करेगा: हरपाल सिंह चीमा
अधिवक्ता लखविंदर सिंह की हत्या पर भाजपा लीगल सेल का फूटा गुस्सा, आरोपियों को जल्द सजा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग: एन के वर्मा
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर