जालंधर ब्रीज: नगर निगम होशियारपुर की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए 7501.65 लाख रुपए का बजट पास किया गया है जो कि पिछले वर्ष के बजट से करीब 15 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी मेयर सुरिंदर कुमार ने डा. बी. आर. अंबेदकर मीटिंग हाल नगर निगम में बजट संबंधी आयोजित समूह पार्षदों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन लता सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सहायक कमिश्नर संदीप तिवाड़ी, निगम इंजीनियर कुलदीप सिंह, लेखाकार रजिंदर कुमार व नगर निगम के समूह अधिकारी व पार्षद बैठक में उपस्थित थे।
बैठक के बाद जानकारी देते हुए मेयर सुरिंदर कुमार ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए विकास कार्यों पर 2363.05 लाख रुपए, अमले पर 4849.90 लाख रुपए व कंटीजैंसी 288.70 लाख रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। जिसके अनुसार अलग-अलग विकास कार्यों सडक़ों, ड्रेनेज, स्लम इलाकों व अन्य विकास कार्यों के लिए राशी खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से बजट में विकास कार्यों के लिए रखे गए फंडों व सरकार की ओर से प्राप्त ग्रांट के साथ शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के सर्वपक्षीय विकास करवाए जाएंगे।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान