जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कपूरथला विशेष सारंगल द्वारा दफ्तरी अनुशासन और मर्यादा का उल्लंघन करने के आरोप में नरिंदर सिंह, सीनियर सहायक, धर्म अर्थ शाखा, सदर दफ्तर, कपूरथला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा दफ्तरी अनुशासन और शिष्टाचार का उल्लंघन सहन नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निलंबन के दौरान संबंधित कर्मचारी का हैडक्वाटर तहसील दफ्तर भुलथ बनाया गया है एवं धर्म अर्थ शाखा का अतिरिक्त प्रभार नीलम कुमार सीनियर सहायक आर.के. ई.ओ. शाखा, सदर दफ्तर कपूरथला को बिना किसी अतिरिक्त पारिश्रमिक के दिया गया है।

More Stories
गैंगस्टरां ते वार का 210वां दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 295 गिरफ्तार
पंजाब को कंगाल बनाकर छोड़ेगी भगवंत मान सरकार: बलबीर सिद्धू
डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा