जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 26वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल को 13 मार्च से 15 मार्च 2023 तक होशियारपुर फील्ड फायरिंग रेंज आवंटित की गई है। इस अवधि के दौरान 26वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से युद्धकालीन स्थिति के दृष्टिकोण सभी गतिविधियों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के अलावा सरपंच नारा, डाडा, शेरपुर, सलेरन एवं ढेरपुर को हिदायत देते हुए कहा कि वे गांव वासियों को इस संबंध में सूचित करें कि उक्त तिथियों में वे होशियारपुर फील्ड फायरिंग रेंज में न जाएं।

More Stories
गैंगस्टरां ते वार का 210वां दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 295 गिरफ्तार
पंजाब को कंगाल बनाकर छोड़ेगी भगवंत मान सरकार: बलबीर सिद्धू
डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा