
जालंधर ब्रीज: नेहरु युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित युवा उत्सव भारत@2047 की शुरुआत करने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पंजाब के रोपड़ पहुँचे, जहाँ मोहाली हवाई अड्डे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने अपने साथियों सहित अनुराग ठाकुर का दोशाला व सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष श्र्मभी उपस्थित थे। अनुराग ठाकुर वहां से कंवरबीर सिंह के साथ एक काफिले के रूप में IIT रोपड़ पहुँचे, जहाँ अनुराग ठाकुर ने युवा उत्सव भारत@2047 का शुभारंभ किया।
अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को अपने संबोधन में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव 75 वें वर्ष का एक संकल्प लेने का समय आया है कि इस अमृत काल से स्वर्णिम काल की ओर ले जाने के लिए अगर सबसे बड़ा योगदान देश में किसी का हो सकता है तो भारत के युवाओं का हो सकता है। इसलिए इस उत्सव की शुरुआत की गई है। जब मैं युवा भारत के युवाओं की बात करता हूँ तो यह छोटी मोटी संख्या नहीं है। आज भारत की 140 करोड़ भारतीयों में 100 करोड़ भारतीय 35 वर्ष की आयु से कम हैं। दुनिया भर में अगर सबसे बड़ी नौजवानों की आबादी कहीं पर है तो सिर्फ वह भारत में है। प्रथम चरण में युवा उत्सव भारत@2047 का आयोजन 31 मार्च तक 150 जिलों में होगा।
कंवरवीर सिंह ने इस अवसर पर बताया कि युवा उत्सव भारत@2047 के सैल्ब्रेशन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इनमें युवा कलाकार टैलेंट हंट- चित्रकारिता, युवा लेखक टैलेंट हंट- कविता, फोटोग्राफी टैलेंट हंट, भाषण प्रतियोगिता- भारत@2047, व सामूहिक सांस्कृतिक व कविता लेखन प्रतियोगिता इत्यादि आयोजित होगीं।
इस अवसर पर भारत सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल भी लगाए जाएंगें, ताकि पंजाब की नौजवानी केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा देश की जनता के लिए चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकें और उस जानकारी को अपने-अपने इलाकों में अन्य लोगों तक पहुंचाएंगे, ताकि पंजाब तथा देश के अन्य भागों में रहने वाले लोग भी इन योजनाओं का लाभ ले सकें। इस अवसर पर भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमनदीप सिंह टिवाना, अभिषेक धवन, महामंत्री गिदढ़बाहा, भाजयुमों सचिव निहारिका कमल, हर्ष स्वर्रा, जशन सिद्धू, भगवंत सिंह गग्गी, रमनदीप सिंह बुग्गा, मीडिया सह-इंचार्ज शरण भट्टी, जसविंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
More Stories
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
दिल्ली-हरियाणा के सीएम के दौरे से माहौल हुआ और मजबूत: जीवन गुप्ता की जीत को लेकर जनता का मन पक्का – एन. के. वर्मा
ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री अपना प्रभाव-प्रताप उपयोग करें- संत सीचेवाल