जालंधर ब्रीज: जालंधर नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया समेत कई स्थानीय अकाली नेता बुधवार को अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। भाटिया अकाली दल के उप-प्रधान भी रह चुके हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद महासचिव हरचंद सिंह बरसट और वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह सेखवां ने सभी नेताओं का स्वागत किया। शामिल होने वाले अकाली नेताओं में जतिंदर सिंह बंसल, हरजीत सिंह कालरा, अमित चावला, अमनदीप सिंह, महेंद्रपाल निक्का, संयुक्त सचिव (जालंधर शहर), गौरव अरोड़ा, सचिव (जालंधर शहर), गुरदीप सिंह संगठनात्मक सचिव (जालंधर शहर), बलविंदर सिंह लाहौरिया, सचिव (जालंधर शहर), रणदीप सिंह राणा, उपाध्यक्ष एसओआई (दोआबा जोन), गौरव अरोड़ा, जनरल सेक्रेटरी एसओआई (दोआबा जोन) और मनप्रीत सिंह उपाध्यक्ष एसओआई प्रमुख थे।

मीडिया में जारी बयान में पार्टी महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकार के कामकाज से देश भर के लोग काफी प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी में शामिल सभी नेता मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब की बेहतरी के लिए काम करेंगे।
इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार के शानदार प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं। वह ‘आप’ पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के अनुसार पूरे पंजाब की बेहतरी के लिए काम करेंगे

More Stories
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक