June 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डिप्टी कमिश्नर ने ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Share news

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि 3 से 7 मार्च को पर्यटन विभाग पंजाब के सहयोग से ‘विरसा होशियारपुर दा’ नाम से मेले का आयोजन लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की अमीर विरासत की झलक पेश करने वाले इस मेले में जिले से संबंधित हस्त कला, शिल्पकला को प्रोत्साहित करने के लिए कारीगरों के अलग-अलग स्टाल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सैल्फ हैल्प ग्रुपों के उत्पादों को भी मेले में स्थान दिया जाएगा। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले की तैयारियों संबंधी अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर व सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, डी.एफ.ओ होशियारपुर अमनीत सिंह भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला में 5 मार्च को प्रसिद्ध गायक सतिंदर सरताज अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा मेले में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले का मुख्य थीम यहां के प्लास्टिक इनले वर्क, पारंपरिक नृत्य, प्राकृतिक उत्पाद रहेंगे, जिसमें अलग-अलग कारीगरों, ग्रुपों व संस्थानों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में फूड स्टालों की भी विशेष तौर पर व्यवस्था की जा रही है, जिसमें होशियारपुर के मशहूर स्वादिष्ट पकवानों के अलावा अन्य फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने जिला वासियों को इस विरसा मेले में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

कोमल मित्तल ने विरसा मेले की तैयारियों संबंधी बनाई गई अलग-अलग कमेटियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इस मेले को सफल बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक, पीने के पानी, शौचालय, मैडिकल सेवा, सी.सी.टी.वी. कैमरे व अन्य प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को बी.डी.पी.ओ कार्यालय(नजदीक रैडक्रास कार्यालय) के सामने बन रही लाईब्रेरी का भी उद्घाटन लिटरेचर फेस्टीवल के साथ किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रमुख लेखकों, साहित्यकारों का बुलाया जाएगा। बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


Share news

You may have missed