जालंधर ब्रीज: सीबीआई ने शिकायतकर्ता से 5 लाख रु. की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने पर वरिष्ठ बागवानी अधिकारी, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, गुरुग्राम (हरियाणा) को गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर वरिष्ठ बागवानी अधिकारी, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, गुरुग्राम के विरुद्ध मामला दर्ज किया जिसमें बागवानी गतिविधियों हेतु राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा लागू की गई भारत सरकार की योजना के अनुसार शिकायतकर्ता के पक्ष में सब्सिडी राशि जारी करने के लिए शिकायतकर्ता से 5 लाख रु. की रिश्वत मांगने का आरोप है।
सीबीआई ने जाल बिछाया जिसमें आरोपी को शिकायतकर्ता से 5 लाख रु. की रिश्वत स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथ पकड़ा गया। जिला झुंझनू (राजस्थान) और गुरुग्राम में आरोप के परिसरों में 3 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें संपत्ति, बैंक विवरण, निवेश विवरण एवं शिकायतकर्ता के मामले से संबंधित प्रासंगिक फाइल आदि से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी को पंचकूला (हरियाणा) के सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया एवं उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

More Stories
मदर्स डे पर ए.पी.जे. स्कूल में आयोजित हुआ भव्य एवं आनंदमय कार्यक्रम
गुरुग्राम में जनगणना तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश
भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न