जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बच्चों की भलाई के लिए लगातार यत्नशील है। इसी के अंतर्गत ज़िला तरन तारन के गाँव उसमां में लड़कों के बाल घर के निर्माण के लिए पहली किश्त के तौर पर 55.65 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों के लिए बाल घर के निर्माण से ज़िले और आसपास के जिलों के जरूरतमंद बच्चों को सहारा मिलेगा। तरन तारन ज़िले में बाल घर न होने के कारण जरूरतमंद बच्चों की देख-रेख में कठिनाईयाँ आ रही थीं।
कैबिनेट मंत्री ने गाँव उसमां में लड़कों के बाल घर के निर्माण में तेज़ी लाने के लिए विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि सरकारी कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाएं और वित्तीय नियमों की सख़्ती से पालना की जाये।

More Stories
भाजपा हेड ऑफिस में पंजाब के मौजूदा हालात और 2027 चुनाव को लेकर चर्चा
पीआईबी चंडीगढ़ द्वारा झज्जर में सरकारी योजनाओं पर ‘वार्तालाप’ का आयोजन
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जुलाई के दौरान रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 14 व्यक्ति रंगे हाथों काबू