जालंधर ब्रीज: केन्द्रिय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार के पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने वर्तमान केंद्रीय बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। मोदी सरकार का बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मोदी सरकार के अमृतकालीन इतिहासिक बजट में नए भारत’ की समृद्धि की तस्वीर स्पष्ट दिखाई देती है। मोदी सरकार के अमृतकाल के इस बजट में सभी लोगों को कुछ न कुछ दिया गया है। भारत के मॉडल को दुनिया स्वीकार कर रही है। भारत आगे बढ़ रहा है और संपूर्ण विश्व भारत का आर्थिक विकास देख रहा है। आज के बजट में महिला का सम्मान बढ़ा है। आज का बजट फ्युचर ऑफ इंड़िया का बजट है।
सौदान सिंह ने कहा कि अब 7 लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को टैक्स नहीं देना होगा। मंहगाई के दौर में टैक्स में छूट की सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर दी। इस बजट में सभी लोगों को कुछ न कुछ दिया गया है। इस बजट से जहाँ मध्यम वर्ग को बहुत राहत मिलेगी, वहीं देश की आम जनता के लिए ये बजट बहुत अच्छा साबित सिद्ध होगा। मोदी सरकार का बजट समाज के सभी वर्गों के उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड महामारी के दौरान और उसके बाद भारत ने बहुत तेजी से रिकवरी की है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार भी आज भारत में सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हो रही है। अन्य देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है। 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 10वें स्थान पर था और आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के सटीक नेतृत्व व मार्गदर्शन के चलते भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 5वें स्थान पर है। इस बजट में अगले 25 वर्षों के लिए भारत कैसे आगे बढ़े, उसकी बहुत मज़बूत नींव रखी गई है। इससे अच्छा बजट हो ही नहीं सकता।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान