विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट जालंधर की ज़मीन में हुए गबन के मामले में करीब 3 साल 5 महीने से फऱार चल रहे भगौड़े दोषी गुरदीप सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है। इस मुकदमे में अब तक कुल 12 दोषी गिरफ़्तार किए जा चुके हैं और बाकियों की खोज जारी है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट जालंधर द्वारा सूर्य एनक्लेव एक्सटेंशन में 94.97 एकड़ ज़मीन एक्वायर की गई थी, जिसका मुआवज़ा देते समय असली व्यक्तियों की जगह फज़ऱ्ी व्यक्ति खड़े कर और नकली दस्तावेज़ तैयार करके इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से 5,49,18,523 (पाँच करोड़ उनचास लाख अठारह हज़ार पाँच सौ तेईस) रुपए की मुअवज़े की रकम का गबन करने सम्बन्धी मुकदमा नंबर 244 तारीख़ 29-10-2013 को आई.पी.सी. की धारा 409, 419, 420, 465, 467, 468, 201, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13 के अंतर्गत थाना नया बारांदरी जालंधर में दर्ज किया गया था। इसके उपरांत इस मुकदमे की अगली जाँच विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी गई थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले में शामिल दोषी फज़ऱ्ी गोबिंद राम द्वारा नकली दस्तावेज़ तैयार करके इंमप्रूवमैंट ट्रस्ट के अधिकारियों/कर्मचारियों की मिलीभगत से 2,12,76,211 रुपए की रकम का गबन किया गया और इस रकम में से 7,00,000 रुपए दोषी गुरदीप सिंह ने चैक के द्वारा दोषी गोबिंद राम से हासिल किए थे। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में शामिल दोषी मनजीत शर्मा, सुखदेव सिंह पटवारी, प्रेम प्रकाश, वकील मोहित भारद्वाज, वकील दीपक सिडाना, अमनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जतिन्दर कुमार शर्मा, तरलोक सिंह, सन्दीप शर्मा, सुरिन्दर कुमार कैशियर को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। बाकी के फऱार दोषियों को गिरफ़्तार करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा उनके रिहायशी और अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जिनको जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान