जालंधर ब्रीज: कीमती प्राकृतिक संसाधनों का सही प्रयोग ही असल अर्थों में विकास है, जिससे आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर भविष्य सृजन किया जा सकेगा और यह विषय मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। इन विचारों का प्रगटावा लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज सैक्टर-26 स्थित मैगसीपा में विरटगेन कंपनी के नेतृत्व अधीन सडक़ों के निर्माण के लिए अवशेष को फिर से प्रयोग योग्य बनाने सम्बन्धी करवाए सैमीनार को संबोधित करते हुए किया।
मंत्री ने यह भी कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल का संकल्प देश व्यापक चेतना का हिस्सा है और इस मिशन की दिशा की ओर ऐसे सैमीनार अहम भूमिका निभाते हैं। मंत्री ने आगे कहा कि अवशेष को फिर से प्रयोग योग्य बनाने के लिए किए प्रयास माइन ब्लास्टिंग और यातायात लागत में कमी लाने के साथ-साथ वातावरण समर्थकीय भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह नवीन विधि किफ़ायती भी है।
मंत्री ने समूचे विभाग को सडक़ीय बुनियादी ढांचे के सुधार की तरफ लगन और ईमानदारी के साथ काम करके पंजाब को इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर मंत्री को यह भी अवगत करवाया गया कि इस नयी तकनीक के साथ सडक़ निर्माण विधि में पुरानी सामग्री का प्रयोग करने के अलावा सीमेंट के प्रयोग को घटाकर इसकी जगह फ़ोम बिटूमन का प्रयोग किया जाएगा। इससे सडक़ों का मानक भी बेहतर होगा।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान