जालंधर ब्रीज: सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी होशियारपुर प्रदीप सिंह ढिल्लो की ओर से आर.टी.ए. कार्यालय में ट्रैफिक नियमों संबंधी जागरुकता कैंप लगाया गया। इस जागरुकता कैंप में उन्होंने व उनके स्टाफ ने आम जनता व ड्राइवरों को सडक़ सुरक्षा के नियमों संबंधी जानकारी दी व नियमों संबंधी लिटरेचर भी बांटा।
सचिव आर.टी.ए. प्रदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि सडक़ सुरक्षा जागरुकता सप्ताह की इसी कड़ी में सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड होशियारपुर के सहयोग से जरुरतमंदों को नि:शुल्क हैलमेट वितरित किए गए व नूर प्रदूषण चैक सैंटर की चैकिंग भी की गई। इस दौरान 50 गाडिय़ों के प्रदूषण चैक कर उनको नि:शुल्क प्रदूषण सर्टिफिकेट भी जारी किए गए। इस मौके पर सैक्शन अधिकारी रजिंदर सिंह के अलावा सुरिंदर भंडारी, रविंदर शर्मा, जतिंदर सिंह भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित