जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने गुरुवार को सेवा केंद्र के 33 स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया, जिन्होंने सेवा केंद्रों में सेवाएं प्रदान करने और सेवा केंद्रों में कम से कम पैडेंसी के मामले में जालंधर को पंजाब भर में अग्रणी जिला बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।\

डिप्टी कमिश्नर ने सेवा केंद्र के स्टाफ सदस्यों जिनमें हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, बहादुर सिंह, राजीव कुमार, दीपिका, लवप्रीत कौर, नरेश कुमार, शीला, केवल कृष्ण, रंजीत (डिप्टी कमिश्नर दफ्तर सेवा केंद्र सर्विस ), तरणजीत सिंह,सतबीर (गोराया), मनिंदर, सुधा, करमजीत, संजीव कुमार (नकोदर), अजय (मकसूदा), डिंपल (खुरला किंगरा), जतिंदर (जंडियाला), विजय (बिल्गा), जसपाल सिंह (खुर्रमपुर), अमरजीत और मोता राम (नूरमहल), भारती गौरा (कोट सदीक), प्रीत घट्ट (लम्मा पिंड), अनीता (शाहकोट), सिमरनजीत (लाडोवाली), सोमनाथ (करतारपुर), सुखदेव सिंह और मुकेश (लोहियां), सुनील (आदमपुर), हरमीत सिंह (दमोरिया पुल) , और विजय पाल (मिठू बस्ती) शामिल है को अपनी डियूटी प्रति लग्न और सख्त मेहनत करने के लिए प्रशंसा पत्र दिए।
डिप्टी कमिश्नर ने समय पर नागरिक केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी अपनी डियूटी इसी कुश्लता से निभाने को कहा।
सेवा केंद्र के कामकाज की निगरानी और राज्य में सबसे कम पैडेंसी कायम रखने के लिए जिला जालंधर इससे पहले सुधार की श्रेणी में प्रधानमंत्री पुरस्कारों की शुरूआत में पहुँच गया था। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा केंद्रों में शून्य पैडेंसी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी/कर्मचारी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि प्रशासकीय सुधार विभाग द्वारा आय प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में नाम जोड़ने, आय और संपत्ति प्रमाण पत्र, सामान्य जाति प्रमाण पत्र और सीनियर नागरिक पहचान पत्र सहित छह सेवाओं के लिए भौतिक उपस्थिति की आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है। सेवा केन्द्रों के माध्यम से अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों ने निर्बाध और समय पर सरकारी सेवाओं का लाभ लिया जा चुका है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित महाजन व जिला तकनीकी को-आडीनेटर हतिंदर कुमार ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह का धन्यवाद किया।





More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया