जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी ज़िला जालंधर द्वारा सर्कल स्तर पर ज़िला प्रधान सुशील शर्मा की अगुवाई में पंजाब सरकार की घटिया कार्यप्रणाली के तहत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गईं हड़ताल के विरोध में पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।ज़िला जालंधर के सभी प्रमुख चोराहों पर कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।आज इसी हड़ताल के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।ज़िला भाजपा ने कड़े संज्ञान में पंजाब सरकार को इस हड़ताल का जिम्मेदार ठहराया है तथा सरकार की घटिया प्रणाली को लोगों के सामने अवगत करवाया है।इस अवसर पर श्री सुशील शर्मा ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोगों में आम बनने की चर्चा की असलियत उस समय जगजाहिर हो गई जब सरकार की घटिया कार्यप्रणाली ने प्रशासनिक अधिकारियों को सामुहिक हड़ताल करने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि कितना अच्छा होता,अगर यह सभी सादगी के साथ पंजाब के हितों का ख्याल रख कर आपस में बैठ इस वावत हल निकाल लेते।उन्होंने कहा कि यह सरकार की कथनी और करनी का जीता जागता उदाहरण है जहाँ पंजाबियों को ऐसे दौर से गुज़रना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार के नशे में चूर सरकार आम लोगों की भावनाओं को ऐसे चोट पहुंचा रही है,जिसकी कल्पना भी नही की थी।।उन्होंने कहा कि इनकी ऐसी सादगी से पंजाबियों का कोई भला नही होने वाला।उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पंजाब में सरकार कैसे चलाएंगे जिन्हें पंजाबियों के हितों का बिल्कुल भी ख्याल नही है।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज