जालंधर ब्रीज:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा जिसने फगवाड़ा में ड्यूटी के दौरान शहादत दी ,के देश के लिए महान बलिदान के लिए उनके परिवार को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फगवाड़ा में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल कुलदीप बाजवा ने शहादत दी। उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपये में से एक करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा एक्स ग्रेशिया राशि के रूप में दिए जाएंगे, जबकि एक करोड़ रुपये एचडीएफसी बैंक द्वारा बीमा के रूप में दिए जाएंगे । भगवंत मान ने कहा कि यह राशि प्रदेश में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहीद द्वारा दिए गए बलिदान के सम्मान में दी जाएगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोहराया कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के परिवारों की मदद करना राज्य सरकार का कर्तव्य है।

More Stories
आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत पंजाब के 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्त किया
भाजपा हेड ऑफिस में पंजाब के मौजूदा हालात और 2027 चुनाव को लेकर चर्चा
पीआईबी चंडीगढ़ द्वारा झज्जर में सरकारी योजनाओं पर ‘वार्तालाप’ का आयोजन