जालंधर ब्रीज: ‘वीरता और विकास की गाथा’ शीर्षक वाली चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी आज देशभक्ति के जोश के साथ सफलता पूर्वक समाप्त हुई। इन दिनों के दौरान यहां आए सैकड़ों आगंतुकों को केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी के साथ साथ 1971 के भारत-पाक युद्ध के भारतीय सेना महावीरों के बारे मे भी जानकारियां दी गई।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, जालंधर के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) द्वारा फतेहगढ़ साहिब ज़िला प्रशासन के सहयोग के साथ स्थानीय अंबेडकर भवन में लगाई गई इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में भारत सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए फ़ोटो व इन्फोग्राफिक्स प्रदर्शित किए गए थे।

इस प्रदर्शनी के दौरान नौजवानों सहित आम जनता को इन्फोग्राफिक्स पैनल के माध्यम से अटल टिंकरिंग लैब, डिजिटल लेन-देन और अपने सरकारी दस्तावेजों को सहेज कर रखने के लिए डिजी-लॉकर आदि की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी देखने आने वालों को साइबर क्राइम से बचने और किसी भी संवेदनशील संदेश को बिना चेक किए आगे भेजने से प्रहेज करने को भी कहा गया ताकी हमारे समाज में किसी तरह की फूट ना पड़े।
भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए रखे गए एक विशेष सत्र में जहां उनकी उपस्थिति ने प्रदर्शनी की रौनक को बढ़ा दिया वहीं 1971 के भारत-पाक युद्ध से संबंधित तस्वीरों को देखकर उन्होंने भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। इस अवसर पर इस विषेश सत्र के मुख्यातिथि मेजर एमएस सौहल (सेवानिवृत्त) थे और शौर्य चक्र से सम्मानित मानद कैप्टन शेर सिंह (सेवानिवृत्त) विशेषातिथि थे। जबकि 1971 युद्ध के दिग्गज सैपर रहे मेवा सिंह की विधवा वीर नारी श्रीमती गुरदयाल कौर सम्मानित अतिथि थीं। इस मौके पर इनके सहित सभी पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया गया।

उन्हें देश की प्रगति के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे विभिन्न प्रयासों तथा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश बाली ने बताया कि केंद्र सरकार से संबंधित प्रदर्शनी ने आम जनता में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया है। प्रदर्शनी ने इसके साथ साथ लोगों को यह समझने में भी मदद की है कि आम आदमी के लाभ के लिए सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के अतिरिक्त हमारा देश महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न स्तरों पर कैसे प्रगति कर रहा है।

केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी अपुष्ट जानकारी की स्पष्टता करने के लिए तथा उसे आगे फॉरवर्ड करने से पहले, पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट -87997-11259- का व्हाट्सएप नंबर भी प्रदर्शनी देखने आने वालों के साथ सांझा किया गया ।
प्रदर्शनी में आने वालों नौजवानों के क्विज मुकाबले भी करवाए गए और विजेताओं को विशेष टी शर्ट्स व कप सहित सभी को भरपूर रिफ्रेशमेंट बांटी गई।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान