जालंधर ब्रीज: किसानों के आर्थिक स्तर पर और प्रोत्साहन देने के लिए भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिला होशियारपुर के किसानों की ओर से भरपूर लाभ लिया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि स्कीम की शुरुआत से अब तक 12 किस्तें किसानों के खातों में सफलतापूर्वक जमा करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की हिदायतों के अनुसार स्कीम के लाभार्थियों की ओर से अपनी ई- के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य है जो कि अपने नजदीकी सेवा केंद्र से करवाई जा सकती है। पी.एम. सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले लाभार्थियों की ई-के.वाई.सी. निश्चित करवाने के अंतिम तिथि 15 जनवरी 2023 है। उन्होंने जिले के समूह किसानों को अपील करते हुए कहा कि स्कीम का लाभ जारी रखने के लिए अपनी ई-के.वाई.सी जल्द से जल्द नजदीकी सेवा केंद्रों या सी.एस.सी से करवा लें। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने की सूरत में स्कीम के अंतर्गत मिलने वाले वित्तिय राशी बंद हो जाएगी।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार