June 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

रिकवरी संबंधी मामलों में गंभीरता दिखाएं राजस्व अधिकारी: कोमल मित्तल

Share news

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मासिक बैठक के दौरान राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें जरु री निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को हिदायत करते हुए कहा कि रिकवरी संबंधी मामलों में गंभीरता दिखाई जाए व डिफाल्टरों की लिस्ट बना कर आगे की कार्रवाई शुरु  की जाए। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर भी मौजूद थे। उन्होंने बैठक के दौरान फसल ऋण राहत योजनाओं, कोर्ट केसों के अलावा अन्य विषयों पर जानकारी हासिल कर पेंडिंग मामलों के जल्द निपटारे के भी निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के साथ तालमेल बनाकर सरकारी स्कूलों की छात्राओं के विकास के लिए कार्यक्रम तय किए जाएं। उन्होंने जिले के 1926 आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जिले के 42341 लाभार्थियों के खातों में 15,24,6200 रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

कोमल मित्तल ने पोषण अभियान, वन स्टाप सैंटर, चाइल्ड प्रोटैक्शन यूनिट आदि योजनाओं का भी जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने समग्रा शिक्षा अभियान, मिड डे मील, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशु पालन विभाग, संबंधी भी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम. मुकेरियां कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, जिला राजस्व अधिकारी गुरमीत सिंह मान के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


Share news

You may have missed