जालंधर ब्रीज: दिल्ली किसान मोर्चा में पंजाब कांग्रेस के सीनियर लीडर और आल इंडिया किसान कांग्रेस के प्रधान सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि हम किसानों को उनका हक केंद्र सरकार से दिलवा कर रहेंगे उन्होंने कहा कि किसानों को उनका बनता हक देने की बजाय केंद्र सरकार ने जो भी नीतियां बनाई है किसानों के विरुद्ध ही बनाई है कर्जे की मार के नीचे आकर 4 लाख किसानों ने आत्महत्या की है यह केंद्र सरकार का आंकड़ा है लेकिन जो भी आज तक केंद्र सरकार ने नीतियां बनाई वह पूंजीपतियों को फायदा देने वाली नीतियां हैं ।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों का 10 लाख करोड़ का कर्जा माफ कर दिया लेकिन पंजाब के 11 लाख परिवारों का 1 लाख करोड़ कर्जा केंद्र सरकार ने माफ नहीं किया ।
उन्होंने कहा के किसानों की मेहनत का फल सिर्फ किसानों को मिलना चाहिए पूंजीपतियों को नहीं खैरा ने कहा कि 2024 कांग्रेस का मनो फेस्टो जो साइलोस बनेंगे किसान और खेत मजदूर मालिक और स्टीक होल्डर होंगे ना कि अडानी और अंबानी।उन्होंने कहा किसानों के हक में लागू होगा एमएसपी यदि 2024 कांग्रेस की सरकार बनी तो स्वामीनाथन रिपोर्ट का फैसला पहली कैबिनेट में एमएसपी का प्रॉफिट रेट सारे देश को लेकर देंगे ।


More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी
मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणादायक विचारों की ऊर्जा मिलती है : राकेश राठौर
सर्वोत्तम परिणाम के लिए ड्राफ्ट सिद्धांत का पालन करें: पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. बी. के. एस. संजय