जालंधर ब्रीज: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल की ओर से आज आब्र्जवेशन होम, ओल्ड एज होम, चिल्ड्रन होम राम कालोनी कैंप का औचक दौरा किया गया। इस दौरान उनके साथ सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी भी मौजूद थे।
जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से इस मौके पर आब्र्जवेशन होम में रह रहे बच्चों से बातचीत की गई व उनके केसों में नियुक्त किए गए पैनल एडवोकेटों व प्राइवेट एडवोकेटों की कारगुजारी के बारे में पूछा गया और साथ ही उन्होंने बच्चों को अथारिटी की ओर से चलाई जा रही स्कीमों व नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे और कहां नि:शुल्क कानूनी सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बताया कि पंजाब के सभी जिलों व उप मंडलों में फ्रंट आफिस खोले गए हैं जहां जाकर नि:शुल्क कानूनी सहायता या परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर का कार्यालय पुरानी कचहरी में स्थित है।
उन्होंने बताया कि नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए 8 कैटागिरियां निर्धारित की गई है, जैसे कि हवालाती, दिव्यांग, महिला, बच्चा, श्रमिक/बेरोजगार, प्राकृतिक आपदा ग्रस्त, एस.सी/एस.टी और हर वह व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम हो, उसको बिना खर्चे से नि:शुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। इस मौके पर उन्होंने ओल्ड एज होम राम कालोनी कैंप होशियारपुर में रह रहे बुजुर्गों से भी बातचीत की व सुपरिडैंट ओल्ड एज होम से बुजुर्गों के खाने-पीने संबंधी जानकारी ली। इस मौके पर सुपरिडैंट नरेश कुमार, पुनीत कुमार, डा. रोजी, डा. हरप्रीत कौर भी उपस्थित थी।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान