जालंधर ब्रीज:डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के समूह ब्लाक विकास पंचायत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांवों में करवाए जाने वाले विकास कार्य समयबद्ध सीमा में करवाएं जाएं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गांवों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उनके साथ जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रजिंदर सिंह, जिला विकास व पंचायत अधिकारी नीरज कुमार, कार्यकारी इंजीनियर पंचायत राज व समूह बी.डी.पी.ओज उपस्थित थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बी.डी.पी.ओज को निर्देश दिए कि प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत वर्ष 2015-16, 2016-17 व 2017-18 के दौरान जिले के 57 गांवों को जारी की गई ग्रांट में से बकाया राशी का उपयोगिता सर्टिफिकेट 15 दिसंबर तक भेजे जाएं।
उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत 2021-22 के दौरान समूह बी.डी.पी.ओज को 10 गांवों के लिए प्रति गांव 9.50 लाख रुपए के हिसाब से कुल 85.50 लाख व 53 गांवों के लिए प्रति गांव 5 लाख(अडिशन ग्रांट) रुपए के हिसाब से कुल 2,65,00,000 रुपए की ग्रांट जारी की गई थी।
डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि इस राशी को खर्च कर करवाए गए कार्यों का उपयोगिता सर्टिफिकेट 15 जनवरी 2023 तक भेजे जाएं ताकि उपयोगिता सर्टिफिकेट सरकार तक भिजवाए जा सकें।कोमल मित्तल ने बी.डी.पी.ओज को हिदायत देते हुए कहा कि वर्ष 2015-16, 2016-17 व 2017-18 के दौरान जिले के 57 गांवों को जारी की गई ग्रांट में से बकाया रहते 9 गांवों को 15 जनवरी तक आदर्श गांव घोषित करने के लिए बनती कार्रवाई की जाए।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित