March 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मुख्य मंत्री की ओर से मैडिकल कालेज के स्थान का निरीक्षण करना दर्शाता है उनकी जनहितैषी प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री जिंपा

Share news

जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले शहीद ऊधम सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैडिकल साइंसेज(सरकारी मैडिकल कालेज) के स्थान का निरीक्षण मुख्य मंत्री भगवंत मान की विकासशील सोच व जनहित को लेकर उनकी प्राथमिकताओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले इस मैडिकल कालेज के लिए जिला वासी मुख्य मंत्री भगवंत मान का आभार करते हैं, जो कि स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैडिकल कालेज से जहां स्वास्थ्य व जांच सुविधाओं को प्रोत्साहन मिलेगा वहीं क्षेत्र में विकास की नई ईबारत भी लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे मुख्य मंत्री पंजाब का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने दोआबे की उन्नति व तरक्की के लिए होशियारपुर को मैडिकल शिक्षा के केंद्र के तौर पर उभारा है।

उन्होंने कहा कि 325 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस मैडिकल कालेज से होशियारपुर में मैडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत होगी। ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मैडिकल कालेज से होशियारपुर के साथ-साथ अन्य जिलों व पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस कालेज के खुलने से होशियारपुर व आस-पास के  मेधावी बच्चों को एम.बी.बी.एस व एम.डी की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों व विदेश जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी व वे कम पैसे में ही होशियारपुर में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी जो कि होशियारपुर के लोगों की बहुत लंबे समय से मांग थी।


Share news