जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बॉलीवुड की मशहूर फिल्म शोले का डायलॉग बोला और कहा, “अब मीलों दूर कोई भ्रष्टाचारी रोता है तो उसकी मां कहती है… सोजा बेटा वरना केजरीवाल आ जाएगा।”
बुधवार को कांकरेज विधानसभा में राघव चड्ढा आप उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोग अरविंद केजरीवाल से बेहद डरे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जन्म ही महंगाई और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हुआ है। सिर्फ अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ही आम लोगों को महंगाई से मुक्ति दिला सकती है।
राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश के सह प्रभारी राघव चड्ढा पिछले कई हफ्तों से गुजरात के अलग-अलग इलाकों में बड़ी-बड़ी जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के अपार समर्थन से यह साफ दिख रहा है कि गुजरात में बदलाव आने वाला है।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान