जालंधर ब्रीज: पंजाब में नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करवाने के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन की ओर से अलग-अलग नि:शुल्क कौशल कोर्सों के लिए दाखिला शुरु हो गया है। जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास)-कम- नोडल अधिकारी पंजाब कौशल विकास मिशन होशियारपुर दरबारा सिंह ने बताया कि हैल्थ केयर सैक्टर में होम हैल्थ एंड ट्रेनी के लिए कम से कम योग्यता 10वीं पास है। इस कोर्स के लिए ट्रेनिंग सैंटर का स्थान मदर मैरी नर्सिंग कालेज देयोवाल नसराला होशियारपुर में होगा।
ए.डी.सी ने बताया कि कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के कोर्स के लिए योग्यता 10वीं पास है। यह कोर्स शिवएजुकेशन सोसायटी गांव जैतोबाली रामा मंडी होशियारपुर रोड जालंधर में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेनिंग कोर्स सिर्फ गांवों के प्रार्थियों से संबंधित है। इन कोर्सों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को सैंटर में रहना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को खाना-पीना, रहना सब कुछ सरकार की ओर से नि:शुल्क होगा। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट देने के बाद प्राईवेट नौकरी मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों को करने के लिए विद्यार्थी की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मोबाइल नंबर 77173-02471 सरकारी आई.टी.आई. होशियारपुर में मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर की ईमारत में रोजगार कार्यालय के कमरा नंबर 12 में कामकाज वाले दिन मिल सकते हैं।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया