जालंधर ब्रीज: नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी (रजि.) ने अपने 79वें प्रोजेक्ट के अंतर्गत 11वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया।
चेयरमैन रमन गुप्ता ने बताया कि आज हमारी संस्था द्वारा 12 जरूरतमंद महिलाओं को राशन दिया गया और कहा कि हमें अपने जीवन को पुण्य कार्य में लगाना चाहिए और जितना हो सके दान करना चाहिए।
मीडिया कोऑर्डिनेटर हेमंत थापर ने कहा वह लोग बहुत सौभाग्यशाली होते हैं जिनको जरूरतमंदों की सेवा करने का मौका मिलता है और इसके लिए हमें भगवान का शुक्र अदा करना चाहिए।
इस अवसर पर राजन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, शिव अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, वरुण शर्मा, योगेश गुप्ता, शैलेंद्र टंडन, विनोद गुप्ता, तर्पण अग्रवाल आदि उपस्थित हुए।

More Stories
सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा