जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कपूरथला विशेष सारंगल ने कहा कि भारतीय वायु सेना की तरफ से अग्निवीर वायु सेना जनवरी 2023 भर्ती के लिए अविवाहित लड़के/लड़कियों से जिनका जन्म 27-06-2002 से 27-12-2005 के बीच हुआ है उनसे आनलाइन आवेदनो की मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि साईस ग्रुप से संबंधित उम्मीदवार जिन्होंने 10+2 मैथस, फिजिक्स और इंगलिश विषय में न्यूनतम 50% या इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा पास किया है, वे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 10+2 वोकेशनल में गैर-व्यावसायिक विषयों जैसे फिजिस्कस और मैथ विषयों में न्यूनतम 50% के साथ पास है छात्र भी आवेदन कर सकते है।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि विज्ञान के इलावा अन्य विषयों से संबंधित उम्मीदवार जिन्होंने अपने कोर्स में 50% अंक प्राप्त करने के साथ अंग्रेजी विषय में 50% अंक प्राप्त किए है, भारतीय वायु सेना https://agnipathvayu.cdac.in द्वारा दिए गए लिंक पर वे 23 नवंबर 2022 तक 250 रुपये की फीस के साथ आवेदन दे सकते है ।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आनलाइन परीक्षा 18 जनवरी 2023 से शुरू होगी।
उन्होंने जिले के युवाओं से इन पदों के लिए अधिक से अधिक आवेदन देने का आग्रह किया और कहा कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो कपूरथला हर प्रकार की सहायता प्रदान करेगा उम्मीदवार किसी भी जानकारी के लिए ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9888219247 पर संपर्क कर सकते हैं या ब्यूरो के दफ्तर में जा सकते है।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार