जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज थाना कुलगढ़ी, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात एस.एच.ओ रुपिन्दरपाल सिंह को रिश्वतखोरी केस में गिरफ़्तार कर लिया है।
यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह निवासी गाँव कासू बेग, जि़ला फिऱोज़पुर ने ब्यूरो को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर उक्त थानेदार रुपिन्दरपाल सिंह के खि़लाफ़ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसकी पड़ताल के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस शिकायत और सबूतों की पड़ताल के दौरान पाया गया कि उक्त गाँव के निवासी मेजर सिंह और उसके बेटे के खि़लाफ़ थाना गुलगढ़ी में दर्ज एक मुकदमे की जाँच उक्त कर्मचारी एस.एच.ओ द्वारा की जा रही थी और उसने इस मुकदमे में उनकी मदद करने और पुलिस केस न दर्ज करने के बदले 80,000 रुपए की माँग की है, जबकि उक्त पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता से 70,000 रुपए रिश्वत के तौर पर पहले ही ले चुका है। जांच के दौरान यह दोष सही पाए जाने पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित