February 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

लोक निर्माण मंत्री ने 10 जूनियर ड्राफ्ट्समैनों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने आज यहाँ पी. एस. पी. सी. एल. गेस्ट हाऊस में 10 जूनियर ड्राफ्ट्समैनों ( जे. डी. ऐमज़.) को नियुक्ति पत्र सौंपे।

उन्होंने बताया कि 11.10.2022 को 93 जे. डी. ऐमज़ और 18 जूनियर इंजीनियरों (इलैक्ट्रिकल विंग) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।
उन्होंने कहा कि 81 और जे. डी. ऐमज़. और 201 जूनियर इंजीनियरों(सिवल) की नियुक्ति सम्बन्धी प्रक्रिया चल रही है और उनकी भी जल्द भर्ती की जायेगी।

नव-नियुक्त जे. डी. ऐमज़ को संबोधन करते हुये लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि नौजवानों को नौकरियाँ प्रदान करना मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।
कैबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुये कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही के साथ निभाएं क्योंकि सरकार ने उनको नौकरियां देकर अपनी ज़िम्मेदारी पूरी की है और अब पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करना उन( नव- नियुक्त कर्मचारी) का फर्ज है।

उन्होंने कहा कि उक्त जे. डी. ऐमज़ की भर्ती केवल मेरिट के आधार पर और पारदर्शी ढंग से की गई है। उन्होंने आगे बताया कि मृतक सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्तियाँ देने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए पहले की रुकावटों को दूर करके व्यवस्था में सुधार किया गया है। लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) में अब तक 33 आश्रितों को तरस के आधार पर नौकरियाँ दी गई हैं। विभाग में तरस के आधार पर नियुक्ति सम्बन्धी एक भी आवेदन बकाया नहीं है।

तरस के आधार पर नियुक्तियों की प्रक्रिया को सुचारू बनाया गया है और आवेदन देने की तारीख़ से 4 से 6 हफतों के के अंदर-अंदर ही नियुक्तियाँ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों के दौरान इसी प्रक्रिया को 6 महीने से भी अधिक समय लग जाता था।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सचिव मालविन्दर सिंह जग्गी, मुख्य इंजीनियर लोक निर्माण विभाग अरुण कुमार, मुख्य इंजीनियर लोक निर्माण विभाग अमरदीप सिंह बराड़, मुख्य इंजीनियर लोक निर्माण विभाग एस. पी. सिंह, मुख्य इंजीनियर लोक निर्माण विभाग गगनदीप सिंह, सुपरडैंट इंजीनियर लोक निर्माण विभाग गुरमुख सिंह और कार्यकारी इंजीनियर अनिल शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share news