जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की बेहतरी तथा उनकी आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा किसानों के जीवन को ऊँचा उठाने के लिए बहुत बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने दिपावाली से पहले किसानों को खुश करते उन्हें MSP मढ़ा कर बहुत अच्छा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न रबी(सर्दी) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मसूर की फसल पर सबसे ज्यादा 500 रूपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का इजाफा किया गया है। इसके अलावा सरसों पर 400 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है। वहीं इसी प्रकार रबी की मुख्य फसल गेहूं में 110, जौ में 100, चने में 105 और सॉफ्ट फ्लावर की फसल पर 209 रूपए की बढ़ौतरी की गई है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के तथा केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय में वृद्धि तथा उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने को लेकर निरंतर प्रयासरत है और आज किसानों की आय पहले से ज्यादा सुधरी भी है। सरकार उनकी फसलों पर हर वर्ष दाम बढ़ा के उन्हें अच्छे दाम दे रही है। शर्मा ने कहा कि एमएसपी बढाए जाने से किसानों को फसल के दाम तो अच्छे मिलते ही हैं, वहीं अगर किसानों के लिए बुवाई के समय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाए जाने से, उनका मनोबल और भी बढ़ जाता है।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान