जालंधर ब्रीज: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने समूह ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों को 18 अक्टूबर से पहले अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों की पंचायतों को बकाया पेंशन एपीआर जमा करने के निर्देश दिए।
स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने पंचायतों को पेंशन योजना से संबंधित लंबित एपीआर की समीक्षा की और बीडीपीओ को कहा कि इस काम को प्राथमिकता के आधार पर करें।
उन्होंने कहा ही एपीआर की समीक्षा जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के अधिकारी द्वारा निर्धारित तिथि से पहले जमा करवाने को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में एपीआर लंबित हैं, उनके सरपंचों के साथ संबंधित पंचायत सचिवों द्वारा तालमेल स्थापित किया जाए ताकि बकाया एपीआर समय पर जमा हो सकें। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी पंचायत के खाते में पेंशन की राशि पड़ी है तो यह सुनिश्चित किया जाए कि उक्त राशि ब्याज सहित वापस कर सरकारी खजाने में जमा करा दी जाए।इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजकिरण कौर, बीडीपीओ आदि उपस्थित थे।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह