June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भाजपा पंजाब की जनता के हित्तों की रक्षा हेतु लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी: अश्वनी शर्मा

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके सिसवां फार्म हाउस पर पहुँच कर मुलाकात की तथा उनके साथ पंजाब के ताज़ा राजनीतिक हालातों को लेकर विस्तृत चर्चा की। शर्मा ने आगामी दिनों में भाजपा की पंजाब व पंजाबियत को बचाने के के लिए लड़ी जाने लड़ाई की रणनीति के बारे में भी विचार-विमर्श किया। शर्मा ने पंजाब में बीते कल चंडीगढ़ में हुए घटनाक्रम के बारे में भी कैप्टन से बातचीत की तथा पंजाब में पंजाबियों के हित्तों की रक्षा तथा उसके लिए सरकार से कैसे लड़ाई लड़ी जाए, इसके बारे में विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलू, प्रदेश भाजपा महसचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा व राजेश बागा भी उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आप सरकार को अगर भ्रष्ट सरकार कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्यूंकि इनके मंत्री रोज़ाना भ्रष्टता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मान सरकार मंत्री फौजा सिंह सरारी की मोलभाव करने की वायरल हुई ऑडियो पर मान सरकार के मंत्री अपना मुँह क्यूँ खोलते? लेकिन उस संबंध में ना तो केजरीवाल या उनके मंत्री कुछ बोलते हैं और ना ही भगवंत मान या उनके मंत्री। भगवंत मान तथा केजरीवाल द्वारा चुनाव में पंजाब में कानून-व्यवस्था स्थापित करने, भ्रष्टाचार खत्म करने के किए वादे सिर्फ घोषणाओं तक ही सीमित रह गए हैं। आप सरकार पंजाब की जनता से चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने से भाग रही है। भगवंत मान सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। लेकिन भाजपा उन्हें अपने मकसद में कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा भगवंत मान सरकार को जनता के साथ किए झूठे वादों का जवाब जनता के समक्ष देने तथा इन झूठे वादों संबंधी किए गए प्रचार में खर्च किए टैक्स के करोड़ों रुपए के हिसाब देने के लिए बाध्य करेगी।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के 6 महीने के शासन में राज्य की जनता त्राहि-त्राहि कर उठी है। जनता आप नेताओं को वोट देकर पछता रही है। भाजपा हमेशा से पंजाब की जनता के हित्तों की रक्षा हेतु लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा को पंजाब में भी आगामी विकल्प के रूप में चुन चुकी है।


Share news