जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डीबीईई), जालंधर ने मंगलवार को अपने दफ़्तर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया, जिसमें 43 उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार के लिए चुना गया।रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमेंट कैंप में एचडीएफसी. बैंक और मारुति सुजुकी कंपनी ने पहुँच की और 67 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 43 उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार के लिए चुना गया।
रंजीत कौर ने कहा कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद के लिए इस तरह के अन्य भी प्लेसमेंट कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं को रोजगार के अधिक अवसरों के लिए जिला प्रशासकीय परिसर स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो से अधिक जानकारी के लिए संपर्क करने के लिए कहा । अधिक जानकारी के हेल्पलाइन नं. 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार