जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज गाँव हरियाऊ खुर्द जि़ला पटियाला के एपीआई- कम-पंचायत सचिव जरनैल सिंह को 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पंचायत विभाग के कर्मचारी जरनैल सिंह को अजैब सिंह निवासी गाँव हरियाऊ खुर्द, ब्लॉक पातड़ां, पटियाला की शिकायत पर काबू किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उपरोक्त पंचायत सचिव आर.टी.आई. कानून के अंतर्गत उसके गाँव में ग्राम पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों से सम्बन्धित कुछ रिकॉर्ड देने के बदले उससे 6,000 रुपए की और माँग कर रहा है, जबकि इसी मामले में यह रिकॉर्ड देने के लिए पहले ही 4,000 रुपए उसके पास से ले चुका है।
शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना की पड़ताल करने के उपरांत पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और मुलजिम पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित