जालंधर ब्रीज: पंजाब घर-घर रोजगार एवं कारोबार मिशन द्वारा “ख्वाहिशों की उड़ान” कार्यक्रम के अधीन जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में पंजाब सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से विभाग के विशेषज्ञों द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम आज 11:00 बजे पीजीआरकेएम के फेसबुक अकाउंट पर 02 घंटे के लाइव सैशन करवाया गया, जिसमें नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया सरकारी कालेज के 60 छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो कपूरथला में पहुंच की और इस प्रोग्राम में भाग लिया। प्रोग्राम के दौरान विशेषज्ञों ने भाग लेने वाले छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की प्रीलिमेनरी, मेन और इंटरव्यू की तैयारी संबंधी संक्षिप्त जानकारी दी ।
इस अवसर पर जिला रोजगार उत्पति कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी नीलम महे ने प्रार्थियों के साथ सिविल सेवा परीक्षा के बारे जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि भाग लेने वाले छात्र इस सैशन से संबंधित किसी भी तरह के सवाल का जवाब कल 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक वीबेक्स/एनआईसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले 1.5 घंटे के सैशन में ले सकते है।
उन्होंने छात्रों से ब्यूरो में कल के सैशन का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित