जालंधर ब्रीज: हज़ारों प्रवासी कामगार अब अपने घरों को लौट सकेंगे क्योंकि उन्हें ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेनों’ के द्वारा पंजाब व हरियाणा राज्यों से वापिस भेजा जा रहा है। स्टाफ़ व अधिकारी इन फंसे मज़दूरों की सहायता करके प्रसन्न हैं तथा वे प्रत्येक यात्री की थर्मल स्कैनिंग व उनके मध्य सामाजिक-दूरी को सुनिश्चित कर रहे हैं। भिवानी स्टेशन पर रेल-गाड़ी द्वारा वापिस जाने के इच्छुक इन यात्रियों में अनुशासन की भावना सहज रूप से देखी जा सकती है, जहां यात्री मास्क पहन कर अत्यंत सहनशीलता से कटिहार जाने वाली ट्रेन पर चढ़ने की प्रतीक्षा कर रहे हैं तथा उन्होंने परस्पर उचित दूरी भी बना कर रखी हुई है।
अपने-अपने पुश्तैनी स्थानों की ओर जाते समय ये यात्री अत्यंत प्रसन्नता व राहत अनुभव कर रहे हैं। फ़िरोज़पुर रेलवे डिवीज़न 7 मई, 2020 तक जालन्धर, लुधियाना व अमृतसर से 16 ट्रेनों द्वारा 17,938 प्रवासियों को उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड स्थित उनके पुश्तैनी स्थानों तक पहुंचा चुका है। भारतीय रेलवे द्वारा यह ट्रेनें 1 मई से चलाई जा रही हैं तथा इन से लॉकडाऊन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी कामगारों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों व अन्य व्यक्तियों को आने-जाने में सहायता मिल रही है।
‘श्रमिक स्पेशल ट्रेनों’ को दोनों संबंधित राज्य सरकारों के निवेदन पर एक से दूसरे स्थानों तक ऐसे फंसे व्यक्तियों को लाने व लेजाने हेतु निर्धारित मानदण्डों व प्रोटोकोल्स के अनुसार ही चलाया जा रहा है। फंसे यात्रियों के आवागमन के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुपालन में रेलवे व इस क्षेत्र की राज्य सरकारों ने इन ट्रेनों को सुगमतापूर्वक चलाने व समन्वय कायम रखने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।




More Stories
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया