जालंधर ब्रीज: पंजाब मैडीकल काऊंसिल, आयुर्वेद और युनानी बोर्ड, पंजाब डैंटल काऊंसिल, पंजाब फार्मेसी काऊंसिल और पंजाब नर्सिंग काऊंसिल द्वारा आज साझे तौर पर पंजाब के मैडीकल शिक्षा मंत्री श्री ओ.पी. सोनी को दो करोड़ रुपए का चैक भेंट किया गया। इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री डी.के. तिवाड़ी और डॉयरैक्टर डॉ. अविनाश कुमार भी उपस्थित थे।
पंजाब के मैडीकल शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री श्री ओ.पी. सोनी द्वारा आगे यह चैक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को सौंपा गया। मैडीकल काऊंसिल, आयुर्वेद और युनानी बोर्ड, पंजाब डैंटल काऊंसिल, पंजाब फार्मेसी काऊंसिल और पंजाब नर्सिंग काऊंसिलों के कार्य की भरपूर सराहना करते हुए श्री सोनी ने कहा कि विभाग के समूह अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुले दिल से कोविड-19 के रिलीफ फंड के लिए वित्तीय योगदान दिया है जो कि स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा उठाया गया दूसरा बड़ा कदम है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा इस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए शुरु की गई जंग में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तरफ से अहम भूमिका निभाई जा रही है।

More Stories
जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
HBCH संगरूर ने रेडियोथेरेपी सेवाओं को किया अपडेट, इलाज के लिए प्रतीक्षा समय में भारी कमी
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में इंस्पेक्टर एवं जूनियर ऑडिटर को किया काबू