जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस की अध्यक्षता में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग किसान संगठनों के साथ पराली प्रबंधन को लेकर बैठक हुई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसान संगठनों को पराली की संभाल को लेकर पेश आ रही मुश्किलों व उनके योग्य निपटारे के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
डिप्टी कमिश्नर ने समूह किसान संगठनों को अपील करते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन व कृषि विभाग की ओर से पराली को आग न लगाने के प्रयासों में सहयोग करें व ऐसी घटनाओं को रोकने में साथ दें। उन्होंने कहा कि पराली को आग लगाने से जहां वातावरण दूषित होता है वहीं हमारी जमीन में मौजूूद खुराकी तत्व व सूक्ष्म जीव भी नष्ट होते हैं। उन्होंने किसानों को अलग-अलग प्रयासों जैसे कि सब्सिडी पर मुहैया करवाई गई मशीनरी का प्रयोग, क्षेत्र के अनुसार बेलर के माध्यम से गांठे बनाकर प्रबंधन, पशु चारे का प्रयोग कर पराली प्रबंधन करने की अपील की।
संदीप हंस ने कृषि विभाग को किसानों तक जागरुकता व पराली प्रबंधन में पूर्ण सहयोग की हिदायत दी। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह ने किसानों के साथ पराली प्रबंधन के अलग-अलग बिंदू सांझे किए व किसानों को किसी भी तरह का सहयोग लेने के लिए नजदीकी ब्लाक कृषि अधिकारी कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहा। इस मौके पर जंगवीर सिंह चौहान, बचित्तर सिंह, जसवंत सिंह, संदीप सिंह, गुरविंदर खंघूड़ा, सतनाम सिंह, गुरनेक सिंह, जगतार सिंह भिंडर व अलग-अलग किसानों संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार