जालंधर ब्रीज: अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर विकास एसपी अंगरा ने 29 अगस्त से पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे ‘खेढा वतन पंजाब की-2022’ की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को कहा कि ब्लाक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए पर्याप्त तैयारी करे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खेल स्टेडियमों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल टीमों और नगर निगम की व्यवस्था करने के आदेश दिए।
इसके अलावा शिक्षा विभाग को अधिक से अधिक छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए और प्रयास करने को कहा गया। उन्होंने खेल विभाग को स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के आदेश दिए । बता दे कि खेलों में भाग लेने के लिए 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है, जिसके लिए कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जिसका मोबाइल नंबर 90410-84683 है।

More Stories
अमित उनियाल संभालेंगे पंजाब सीनियर क्रिकेट टीम की कमान
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का शानदार आगाज़; शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह जैसे स्टार क्रिकेटर भी लेंगे हिस्सा