जालंधर ब्रीज: “आजादी के अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत आज ग्रुप केन्द्र सी आर पी एफ जालंधर ने गुरशक्ति सिंह सोढ़ी, उप महानिरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में एक भव्य व देश-प्रेम से ओत-प्रोत “साईकिल रैली” का आयोजन किया गया। इस “साईकिल रैली” में ग्रुप केन्द्र के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ अन्य रैंकस व उनके परिवार के सदस्यों ने पूर्ण उत्साह व उमंग से भाग लिया। गुरशक्ति सिंह सोढ़ी, उप महानिरीक्षक ने “साईकिल रैली” को झण्डा दिखा कर ग्रुप केन्द्र के परेड ग्राऊण्ड से रवाना किया। इस “साईकिल रैली” में शामिल सभी साईकिलों को सुन्दर ढंग से सजाया गया था तथा सभी पर तिरंगा झण्डा लगा हुआ था।
“भारत माता की जय”, “हिन्दुस्तान जिन्दाबाद” तथा “वन्दे मातरम” के गगनभेदी जयघोष के साथ “साईकिल रैली” ने विधिपुर से करतारपुर चौंक तथा “जंग-ए-आजादी मयूजियम से होते हुए वापस ग्रुप केन्द्र जालंधर में इसका समापन हुआ। रास्ते में आते-जाते नागरिकों ने “भारत माता की जय” के उदघोषों से “साईकिल रैली” का स्वागत किया।
गुरशक्ति सिंह सोढ़ी, उप महानिरीक्षक ने अपने सम्बोधन में बताया कि इस भव्य “साईकिल रैली” का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के बीच में देशप्रेम की भावना के लिए प्रेरित करना तथा आपस में भाईचारे को बढ़ाने के साथ-साथ देश की उन्नति के लिए एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना को जागृत करना है। उन्होने सी0आर0पी0एफ0 के सभी रैंकस, परिवारजन तथा आम नागरिकों से दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों की छतों पर “तिरंगा” पूरे सम्मान के साथ लहराने का आहवान किया।


More Stories
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत
अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार